Gohanaब्रेकिंग न्यूजसमाज सेवासामाजिक

सतीश कुमार गोयल दोबारा बने श्री गोपाल कृष्ण गौशाला सेवा समिति के प्रधान, राजेंद्र सिंह उपप्रधान और पवन कुमार सचिव निर्वाचित

गोहाना, (अनिल जिंदल) 25 अक्टूबर । श्री गोपाल कृष्ण गौशाला सेवा समिति, जींद रोड, गोहाना के आम चुनाव 25 अक्टूबर 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतों की गिनती की गई और विभिन्न पदों के परिणाम घोषित किए गए। चुनाव में प्रधान पद पर सतीश कुमार ने जीत दर्ज की, जबकि राजेंद्र सिंह उपप्रधान और पवन कुमार सचिव निर्वाचित हुए। इसके अलावा सहसचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन निर्विरोध किया गया।

प्रधान पद पर सतीश कुमार ने हासिल की जीत

प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में सतीश कुमार को 20 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी घनश्याम तायल को 8 मत मिले। इस प्रकार सतीश कुमार ने 12 मतों के अंतर से जीत हासिल कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया।

राजेंद्र सिंह उपप्रधान और पवन कुमार बने सचिव

उपप्रधान पद के चुनाव में राजेंद्र सिंह को 15 मत मिले, जबकि जयभगवान को 12 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार राजेंद्र सिंह तीन मतों के अंतर से विजयी रहे। वहीं, सचिव पद के लिए पवन कुमार को 16 मत मिले, जबकि रामकुंवार गर्ग को 12 मत प्राप्त हुए। पवन कुमार ने चार मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

सहसचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

समिति के सहसचिव पद पर विकास जैन तथा कोषाध्यक्ष पद पर अनिल गोयल निर्विरोध निर्वाचित हुए। दोनों पदों पर सर्वसम्मति से चयन होने के बाद समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह देखा गया।

छह कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध चुने गए

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामकुमार गर्ग, नरेंद्र बंसल, रामनिवास गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, रमेश अग्रवाल और श्रीपाल सिंघल निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस प्रकार चुनाव के माध्यम से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सुशील कुमार बंसल की देखरेख में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

पूरी चुनाव प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर सुशील कुमार बंसल की देखरेख में संपन्न हुई। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए और चुनाव से संबंधित रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई।

समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उम्मीद जताई गई कि नई टीम गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, गोसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने और समिति की गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगें

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!