पत्रकार संघब्रेकिंग न्यूजरोहतक

कुलपति अमित आर्य ने संजय राठी को किया सम्मानित

मीडिया एवं समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिह्न भेंट किया

 

रोहतक, 21 नवंबर। पंडित दादा लख्मीचंद प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय, रोहतक के परिसर में सरकारी शिक्षकों के लिए आयोजित 30 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी चरणजीत खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति अमित आर्य ने मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार संजय राठी को मीडिया के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कुलपति अमित आर्य ने संजय राठी के पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान की सराहना की। संजय राठी पिछले कई दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को निरंतर उठाते रहे हैं।

इस अवसर पर संजय राठी ने विश्वविद्यालय के कुलपति एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना और सकारात्मक सामाजिक बदलाव में योगदान देना भी है।

कार्यक्रम में डॉ. राजीव दलाल, नोडल अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे। 30 दिवसीय योग शिविर का उद्देश्य सरकारी शिक्षकों को योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में शिक्षा, योग, सामाजिक सरोकारों और मीडिया की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!