Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gurugramब्रेकिंग न्यूज

एसजीटीयू में ‘मैंगो फेस्ट’ की धूम, 100 से अधिक किस्में प्रदर्शित 

आम से तैयार व्यंजन, लाइव डेमोंस्ट्रेशन व प्रतियोगिताओं का भी दिखा धमाल 

गुरुग्राम, (अनिल जिंदल) 9 जुलाई । एसजीटी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संकाय (फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज) द्वारा मैंगो फेस्टिवल- 2026 का सफल आयोजन किया गया। “फलों के राजा” आम को समर्पित यह महोत्सव कृषि, संस्कृति, नवाचार और सामुदायिक सहभागिता का शानदार मंच बना। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राजेश मोर, डॉ. ओमपाल खोला, डॉ. राजेन्द्र कुमार यादव एवं कृषि विज्ञान संकाय के सभी शिक्षक सदस्यों तथा विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों से किया गया। यह आयोजन डॉ. पूजा पंत, अधिष्ठाता (डीन), कृषि विज्ञान संकाय, एसजीटी विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामी कतैशात, सूडान के राजनयिक एवं अफ्रीकन-एशियन रूरल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के सहायक महासचिव उपस्थित रहे। उन्होंने कृषि विकास, ग्रामीण समृद्धि और कृषि विरासत के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा ऐसे आयोजनों को कृषि जागरूकता और नवाचार को बढ़ावा देने वाला बताया।

इस अवसर पर डॉ. पूजा पंत, डीन, कृषि विज्ञान संकाय ने कहा कि ‘मैंगो फेस्टिवल’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि विविधता, बागवानी फसलों और कृषि नवाचारों से जोड़ना है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी शिक्षक सदस्यों, विद्यार्थियों और सहयोगी टीम को बधाई दी।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण आम की 100 से अधिक प्रजातियों की प्रदर्शनी रही। इसके साथ ही आम से तैयार व्यंजन, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे मैंगो ईटिंग चैलेंज, मैंगो क्विज, पोस्टर मेकिंग, रील मेकिंग, ट्रेजर हंट और फायरलेस कुकिंग का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. मनजीत पंवार, सहायक प्रोफेसर, कृषि प्रसार विभाग एसजीटीयू ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आम की विविधता, बागवानी विकास और कृषि के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन, कृषि विज्ञान संकाय के सभी शिक्षक सदस्यों, विद्यार्थियों, डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर, स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, गैर-शिक्षण कर्मचारियों एवं छात्रों के योगदान की सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!