Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

बिजली ट्रांसमिशन परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, डीसी ने करी पावर ग्रिड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से आयोजित हुई बैठक, विभिन्न ट्रांसमिशन लाइनों की प्रगति की समीक्षा

 

सोनीपत, 05 अगस्त। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के संबंधित जिला उपायुक्तों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजली ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान पीजीसीआईएल की 765 केवी डी/सी सीकर-नरेला ट्रांसमिशन लाइन, एचवीपीएनएल की 132 केवी एस/सी सब स्टेशन भंडेरी से सब स्टेशन गोहाना लाइन तथा 400 केवी डबल सर्किट सिवानी-सोनीपत ट्रांसमिशन लाइन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं के निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत उपायुक्त नेहा सिंह ने जिला स्तर पर पावर ग्रिड के अधिकारियों के साथ बैठक कर तीनों परियोजनाओं की समीक्षा करी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करते हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि विद्युत अवसंरचना को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

उपायुक्त नेहा सिंह ने भूमि से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की तथा जमीन के रेट निर्धारित करने एवं अन्य लंबित प्रक्रियाओं को नियमानुसार शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।

बैठक में पावर ग्रिड की ओर से डीजीएम दुर्गेश कुमार झा एवं इंजीनियर त्रिलोकी कन्नौज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!