Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें सभी विभागाध्यक्ष – मीतू धनखड़

जेसी एमसी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान शिविर, प्राप्त हुई 10 शिकायतें

सोनीपत, 07 सितंबर। नगर निगम संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान सभी विभागों के अधिकारियो को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें तथा किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। शिकायतकर्ता को समाधान शिविर में अपनी शिकायत दर्ज करवाने उपरांत किसी भी तरह की परेशानी न हो व शिकायत का समधान किया जाए।

समाधान शिविर में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई। इस दौरान सभी शिकायतों को नगर निगम सयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ ने गंभीरता के साथ सुना व संबंधित अधिकारियों को निश्चित समय अवधि में समाधान के निर्देश दिए।

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से गांव बढ़मलिक से शिकायतकर्ता ने ग्राम कल्याण समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की जांच करवाने की शिकायत दर्ज करवाई गई। इसके अलावा गांव मुरथल से शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत द्वारा मिले हुए प्लॉट सही जगह काटे जाने की शिकायत दर्ज कराई। गांव सलीमपुर माजरा में चार तालाबों में हो रहे अवैध कार्य को रुकवाने की शिकायत दर्ज कराई।

अन्य शिकायतों में गांव कतलूपुर में 1956 में सरकारी योजना के तहत एससी, बीसी के 41 परिवारों को दिए गए प्लॉटों पर कब्जा दिलवाने की शिकायत प्राप्त हुई। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र व पेंशन से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। सभी शिकायतों की सुनवाई करते हुए संयुक्त आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का तत्परता के साथ निवारण करें।

इस दौरान एसीपी राजदीप मोर, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!