Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaब्रेकिंग न्यूज

27 सितंबर को चिड़ाना में शहीद भगत सिंह जयंती पर भव्य आयोजन

 

चिड़ाना, 25 सितंबर । शहीद भगत सिंह जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 27 सितंबर 2026 को शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी, चिड़ाना में शहीद भगत सिंह पेंटिंग-प्रतियोगिता एवं रक्तदान-शिविर का भव्य आयोजन होगा।

कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी। लाइब्रेरी संस्थापक मास्टर राजेश लठवाल चिड़ाना ने मुण्डलाना, शामड़ी, ढुराना व चिड़ाना के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को विशेष आमंत्रण दिया।

सुबह 9 बजे हवन एवं रक्तदान-शिविर तथा 10 बजे पेंटिंग-प्रतियोगिता शुरू होगी। विजेताओं को ट्रॉफी-सर्टिफिकेट तथा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं रिफ्रेशमेंट प्रदान की जाएगी।

आइए—शहीद भगत सिंह की जयंती पर कला, संस्कार और रक्तदान की सेवा से जुड़कर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।

स्थान: शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी, चिड़ाना

दिनांक: रविवार, 27 सितंबर 2026

सभी सादर आमंत्रित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!