प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत
06 अक्टूबर को लघु सचिवालय में आयोजित होगी जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा बैठक की अध्यक्षता करते हुए करेंगे आमजन की समस्याओं की सुनवाई

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 03 अक्टूबर। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 06 अक्टूबर को प्रात: 09:30 बजे लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित सभागार कक्ष में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री तथा जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष महीपाल ढांडा करेंगे। बैठक के दौरान आमजन की समस्याएं सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।



