Gohanaबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी का सेवा भाव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा, विकास में पीछे नहीं रहेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

गुरुग्राम में अमित शाह की मौजूदगी में सेवा ज्योति यात्रा का राष्ट्रीय आयोजन, तैयारियों को लेकर बनाई रूपरेखा

सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से किया संवाद, समस्याएं सुनीं

सोनीपत में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा

गोहाना, 6 अक्टूबर। प्रदेश के सहकारिता , कारागार , पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत गोहाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान को लेकर चर्चा की। डॉ. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गोहाना के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा को शासन का आधार बनाकर सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री के इसी सेवा भाव को लेकर कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इसी संकल्प के साथ हरियाणा में जनकल्याण और विकास की योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। बैठक में गुरुग्राम में होने वाले सेवा ज्योति यात्रा के राष्ट्रीय आयोजन को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई और कार्यक्रम में सहभागिता की रूपरेखा तय की गई।

डॉ. शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाला यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प और उनके सार्वजनिक जीवन की यात्रा को समर्पित है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा और जनभागीदारी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. शर्मा ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर दुनिया में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रत्येक हरियाणवी के लिए गौरव का विषय हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही हैं। एक सवाल के जवाब में डॉ. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव आयोग को लेकर देश में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा , संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े विषयों पर राजनीति के बजाय तथ्यों के आधार पर बात होनी चाहिए।

इस अवसर पर भूपेन्द्र मुदगिल, करतार मलिक, बिजेंद्र मलिक, सुमित कक्कड़, कुलदीप कौशिक, अध्यक्ष प्रदीप खरब, रविंद्र सरपंच, सुभाष सैनी, निजी सचिव सुनील लाकड़ा और जस्सी खुराना सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!