Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
अवैध निर्माणटॉप न्यूज़सोनीपत

निफ्टम रोड के सामने 02 एकड़ में बनी अवैध कालोनी को डीटीपी के द्वारा किया गया ध्वस्त

मैक्स हाईट, ग्रुप हाउिसंग कालोनी, सैक्टर-62, सोनीपत में सटिल्ट पार्किंग में बने अवैध ए.जी.एम./जी. बी.एम. हॉल व ग्रीन एरिया में बने टिन सैड को किया गया सील

– भूःमाफियाओं के बहकावे में आकर अवैध कालोंनियों में न खरीदे प्लाॅट/दुकान – डीटीपी अजमेर सिंह

सोनीपत, 16 जून। उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशानुसार जिला में अवैध कालोंनियों के निर्माण को शुरूआती दौर में ही ध्वस्त करने के लिए प्रशासन के द्वारा सख्त अभियान चलाए जा रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को गांव कुण्ड़ली की राजस्व सम्पदा में निफ्टम रोड़ के सामने 2 एकड़ में बनी अवैध कालोनी में डी.पी.सी. व निर्माणाधीन मकान बनाकर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी, जिसको ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त मैक्स हाईट, ग्रुप हाउिसंग कालोनी, सैक्टर-62, सोनीपत में सटिल्ट पार्किंग में बने अवैध ए.जी.एम./जी.बी.एम. हॉल व ग्रीन एरिया में बने टिन सैड को भी सील किया गया।

जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सोनीपत की ईन्फोर्समैंट टीम द्वारा ड्यूटि मजिस्ट्रेट वरिष्ठ प्रंबंधक एचएसआईआईडीसी रोबिन भाटला व पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही शहरी क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वो भूःमाफियाओं के बहकावे में आकर अवैध कालोंनियों में प्लाॅट/दुकाने न खरीदे।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा की जा रही तोडफोड की कार्यवाही में भविष्य में ओर अधिक सख्ती बरती जायेगी, ताकि अवैध कालोनी काटने व उसमें निर्माण करने वालों के मंसूबे पूरे न हो सकें और समय रहते पनप रहे अवैध निर्माण को तोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि सभी अवैध कालोनियों में जन साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने आमजन को सचेत करते हुए कहा कि भूःमाफियाओं के बहकावे में आकर मेहनत की कमाई को बरर्बाद न होने दें क्योंकि अवैध कालोनी में सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। उन्होंने बताया कि अवैध कालोनी/निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान में गिराया जा सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला नगर योजनाकार कार्यालय सोनीपत, प्रथम तल, एच.एस.वी.पी काॅम्पलैक्स, सैक्टर-15, सोनीपत में सम्पर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!