Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत किए जा रहे गणना प्रपत्र के कलेक्शन व डिजिटाइजेशन के कार्य की समीक्षा के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने ली सुपरवाईजरों की बैठक

एसआईआर-2026 के अंतर्गत किए जा रहे गणना प्रपत्र के कलेक्शन व डिजिटाइजेशन के कार्य में न बरतें कोताही, वरना होगी कार्रवाई-एडीसी अजय चोपड़ा

 

-14 जुलाई तक किया जाएगा गणना प्रपत्र के क्लेक्शन तथा डिजिटाइजेशन का कार्य

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 02 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने प्रगति हॉल में सभी सुपरवाइजरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर -2026 के अंतर्गत चल रहे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कार्य में ढिलाई बरती गई तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि 14 जुलाई तक गणना प्रपत्रों का कलेक्शन एवं उनका ऑनलाइन डिजिटाइजेशन हर हाल में पूरा किया जाना है। इसके लिए सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) निर्धारित समयसीमा के भीतर घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्रित करें तथा प्राप्त प्रपत्रों को समय पर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई तक कोई भी बीएलओ, सुपरवाईजर या एसआईआर के कार्य में लगे कर्मचारियों की कोई छुट्टी नहीं रहेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बीएलओ के पास कार्य का अधिक दबाव है या जहां तकनीकी सहायता की आवश्यकता है, वहां तत्काल सहायक एवं ऑपरेटर उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाई जा सके और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा हो।

अजय चोपड़ा ने सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे केवल कार्यालय तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं फील्ड में जाकर बीएलओ के कार्य का निरीक्षण करें तथा घर-घर सत्यापन अभियान की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सुपरवाइजर प्रतिदिन शाम को अपने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर उन्हें उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि अभियान की दैनिक निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णत: शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसलिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचना और सही जानकारी दर्ज करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें ताकि जिले में एसआईआर-2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने जहां भी किसी प्रकार की समस्या सामने आए, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। इस मौके पर बीडीपीओ डॉ० परमजीत व अंकुर, डीईईओ रचना बाना, महिला एवं बाल विकास विभाग की पीओ प्रवीण, डिप्टी डीईओ सरीता, निर्वाचन कानूगो पवन कुमार, सहदेव पाराशर सहित सभी सुपरवाईजर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!