Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

लघु सचिवालय में आयोजित हुआ एसआईआर से संबंधित एईआरओ व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण, नोटिस के वितरण व निपटान का दिया गया प्रशिक्षण

सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में 72 प्रतिशत एन्यूमरेशन कार्य पूरा, 31 जुलाई को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

– समयबद्ध तरीके से नोटिस वितरण व सुनवाई प्रक्रिया करें पूर्ण -ईआरओ सुभाष चन्द्र

सोनीपत, 29 जुलाई। सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) सुभाष चन्द्र की अध्यक्षता में बुधवार को सभी सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों (एईआरओ), सुपरवाइजरों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पोस्ट एसआईआर गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें नोटिस जनरेशन, वितरण, निस्तारण व अन्य का प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम ने प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

एसडीएम सुभाष चन्द्र ने बताया कि सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने का लगभग 72 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। अब तक कुल 2 लाख 56 हजार एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए गए हैं, जिनमें से 1 लाख 84 हजार फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि सभी दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण उपरांत 03 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नोटिस वितरण कार्य में तेजी लाएं तथा नोटिस जारी करते समय संबंधित मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी उपलब्ध करवाएं, ताकि आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलओ के पास जारी किए गए नोटिसों का नवीनतम विवरण होना चाहिए तथा इसकी दैनिक रिपोर्ट नियमित रूप से अपडेट की जाए।

उन्होंने ने बताया कि कार्यों के प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए प्रत्येक एईआरओ के साथ दो अतिरिक्त सदस्यों तथा प्रत्येक सुपरवाइजर के साथ एक ग्रुप-डी कर्मचारी को जोड़ा जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नोटिस वितरण एवं सुनवाई की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में एईआरओ किरण, दिनेश मलिक, लेक्चरर अमित, इलेक्शन कानूनगो कृष्ण हुड्डा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!