Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaप्रशासनब्रेकिंग न्यूज

प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का निदान- एसडीएम अंकित कुमार

प्रत्येक समस्या का समय पर समाधान ही सुशासन की पहचान : एसडीएम अंकित कुमार

गोहाना (सोनीपत), 17 अगस्त। सोमवार को उपमंडलीय परिसर गोहाना में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम अंकित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार पर करें। लंबित शिकायतों का भी समयबद्ध निराकरण करना सुनिश्चित करें। समाधान शिविर हरियाणा सरकार की जनहितकारी पहल है, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलती है।

समाधान शिविर में छपरा निवासी कप्तान द्वारा फैमिली आईडी में आय कम करवाने बारे, शामडी निवासी रामधारी द्वारा फैमिली आईडी से अतिरिक्त सदस्य हटवाने व पता बदलवाने बारे,नालों से पानी निकलवाने बारे , वृद्धावस्था पेंशन बनवाने बारे ,गली से अवैध कब्जा हटवाने बारे ,फैमिली आईडी में पत्नी का नाम दर्ज करवाने बारे तथा इंतकाल दर्ज करवाने बारे जैसी शिकायतें प्राप्त हुई। जिनके समाधान के लिए एसडीएम द्वारा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उचित दिशा निर्देश दिए गए।

कुछ समस्याओं का समाधान तत्काल किया गया तथा जटिल समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजा गया। इसके साथ ही लंबित शिकायतों का समाधान सीमित समय में करने के निर्देश एसडीएम अंकित कुमार द्वारा दिए गए।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार गोहाना हेमंत , नायब तहसीलदार खानपुर अंजू, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, एसडीओ पब्लिक हैल्थ नरेन्द्र लाठर, एसडीओ बिजली विभाग से कपिल यादव, सिंचाई विभाग से एसडीओ योगेश, एआर प्रशांत, बीडीपीओ परमजीत रंगा, बीईओ कथुरा लवल किशोर, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ओमवीर वत्स सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!