Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
क्राइमप्रशासनसोनीपत

स्कूलों में चलेगा स्पेशल साइबर सेफ्टी कैंपेन, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जाएगा जागरूक – सचिव प्रचेता सिंह

डीएलएसए सचिव प्रचेता सिंह ने जारी किया जागरूकता शिविरों का कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, नाल्सा योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर दी जाएगी महत्वपूर्ण जानकारी

 

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 22 जुलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा स्पेशल साइबर सेफ्टी कैंपेन के तहत जिला के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने, साइबर अपराधों से बचाव तथा कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करना है।

डीएलएसए सचिव प्रचेता सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 23 जुलाई को प्रातः 8ः00 बजे दिल्ली विद्यापीठ स्कूल,सोनीपत, 27 जुलाई को प्रातः 10ः00 बजे नवयुग पब्लिक स्कूल, सोनीपत, 28 जुलाई को प्रातः 9 बजे रामजस सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा 30 जुलाई को प्रातः 10 बजे धर्मवती पब्लिक स्कूल, सोनीपत में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में विद्यार्थियों को प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट, 2012, नाल्सा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विश्व जनसंख्या दिवस, विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी एवं सामाजिक विषयों की जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जोखिम, साइबर स्टॉकिंग, आइडेंटिटी थेफ्ट (पहचान की चोरी), ऑनलाइन यौन शोषण तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जागरूक किया जाएगा। विशेषज्ञ बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक एवं फर्जी कॉल से सतर्क रहने तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बच्चों और किशोरों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। ऐसे जागरूकता अभियान विद्यार्थियों को न केवल ऑनलाइन खतरों की पहचान करने में सक्षम बनाएंगे, बल्कि उन्हें जिम्मेदार एवं सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!