पुलिस ने खेत के टयूबल से बिजली की तार काटकर चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार,
चोरीशुदा बिजली के तार बरामद, न्यायालय मे पेशकर भेजा जेल

गोहाना, 5 अगस्त : जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने खेत के टयूबल से बिजली की तार काटकर चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कुलदीप पुत्र रोहताश निवासी गांव गढी उजाले खां जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 04 अगस्त 2026 को आशु पुत्र जोगीराम निवासी गांव गढी उजाले खां जिला सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी कि आज समय तकरीबन 5:00 PM पर मैं अपने खेत मे गया था। मेरे खेत के पास मैंने एक लड़के को देखा जो मेरे टयूबल के पास घुम रहा था। जब मैंने उस लड़के को आवाज लगाई तो वह अपने हाथ में पकड़े हुए प्लास्टिक के थैले सहित मौके से भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान मैंने शोर मचाकर सामने से आ रहे अमित पुत्र कुलबीर, निवासी गाँव गढ़ी उजाले खाँ को सहायता के लिए बुलाया। हम दोनों ने मिलकर उसको पकड़ लिया, जिसने पूछताछ में अपना नाम कुलदीप पुत्र रोहताश बताया। इसके बाद हमने उसके हाथ में मौजूद प्लास्टिक के थैले की तलाशी ली, जिसमें टयूबल मोटर के बिजली के तार बरामद हुए। जब मैंने अपने टयूबल मोटर की जांच की तो पाया कि बरामद किए गए तार मेरी ही टयूबल मोटर से चोरी किए गए थे। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।
थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही अनिल ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी कुलदीप पुत्र रोहताश निवासी गांव गढी उजाले खां जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से चोरीशुदा बिजली के तार बरामद किए गए है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।



