Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
पुलिस प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन मेधा भूषण ने लंबित मामलों की समीक्षा कर जांच में तेजी लाने के दिए निर्देश, 

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को किया निर्देशित

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 31 जुलाई। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, आईपीएस (एडीजीपी) के कुशल मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन मेधा भूषण, आईपीएस की अध्यक्षता में पूर्वी जोन के लंबित मामलों एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूर्वी जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), थाना प्रबंधक (एसएचओ), पुलिस चौकी प्रभारी, सभी थानों के एमएचसी (एमएचसी), मालखाना मोहरर (एमएम) तथा 60 से 90 दिनों से लंबित मामलों की जांच कर रहे सभी जांच अधिकारी (आईंओ ) संबंधित केस डायरी, अभिलेख एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करना, जांच प्रक्रिया में तेजी लाना, थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाना तथा जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करना रहा।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि प्रत्येक लंबित मामले की गंभीरता के साथ समीक्षा करते हुए उसकी जांच निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि विवेचना में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक जांच अधिकारी अपने मामलों की नियमित एवं व्यक्तिगत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे।

उन्होंने सभी थानों में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, केस प्रॉपर्टी के समुचित प्रबंधन, मालखानों के रिकॉर्ड को अद्यतन रखने तथा न्यायालय संबंधी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशील एवं त्वरित निस्तारण करने पर विशेष बल दिया।

बैठक के दौरान श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखी जाए तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं एवं आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करें। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया देने, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक एवं अफवाहपूर्ण सूचनाओं पर सतर्क निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, रिकॉर्ड प्रबंधन तथा पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन मेधा भूषण ने कहा कि सोनीपत पुलिस का उद्देश्य आमजन को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना तथा प्रत्येक पीड़ित को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!