Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaप्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

कार्यालय समय में सभी अधिकारी रहें उपस्थित, आमजन को बेहतर सेवाएं देना प्राथमिकता : एसडीएम अंकित कुमार

औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

गोहाना(सोनीपत), 5 अगस्त। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सक्रिय, जवाबदेह एवं जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से उपमंडल अधिकारी गोहाना अंकित कुमार लगातार विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सहायक कराधान अधिकारी कार्यालय, गोहाना तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, गोहाना का भी औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित मिले। इस पर एसडीएम अंकित कुमार ने उनसे अनुपस्थिति के संबंध में अपना पक्ष एवं स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यालय समय के दौरान अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा आमजन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को विभिन्न माध्यमों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यालय में समय पर उपस्थित न रहने संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!