सोनीपत पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी,
साइबर एक्सपर्ट ने Golden Petal Sr. Sec. School, Sonipat में विद्यार्थियों को किया जागरूक


सोनीपत, 05 अगस्त। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS (ADGP) के कुशल मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त पश्चिमी/क्राइम नरेंद्र कादयान IPS के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त साइबर राजदीप मोर, HPS के नेतृत्व में सोनीपत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत आज Golden Petal Sr. Sec. School, Sonipat में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट अमित ने विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों, ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए तरीकों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें।
साइबर एक्सपर्ट ने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, निवेश के नाम पर ठगी, फर्जी कस्टमर केयर, सोशल मीडिया हैकिंग तथा अन्य साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
विद्यार्थियों को राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी की तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि साइबर ठगी होने पर बिना समय गंवाए तुरंत 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका साइबर एक्सपर्ट द्वारा सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समाधान किया गया।
सोनीपत पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन गतिविधि पर विश्वास न करें और सतर्क रहकर सुरक्षित डिजिटल जीवन अपनाएं।




