Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
देश भक्तिप्रशासनबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीतिसोनीपत

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोनीपत में किया गया भव्य तिरंगा मैराथन का आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर किया तिरंगे को नमन

सुभाष स्टेडियम से लघु सचिवालय तक आयोजित तिरंगा मैराथन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए नगर निगम मेयर राजीव जैन ने किया रवाना

-सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर दौडते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने का लिया संकल्प

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 11 अगस्त। देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान की भावना को आगे बढ़ाते हुए देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को सोनीपत में भव्य तिरंगा मैराथन का आयोजन किया गया। तिरंगा मैराथन में सैकड़ों युवाओं ने पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ भाग लिया। मैराथन के दौरान शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

तिरंगा मैराथन का आयोजन सुभाष स्टेडियम से लेकर लघु सचिवालय तक किया गया। इस अवसर पर नगर निगम मेयर राजीव जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी मनोज व उनकी टीम शामिल रही। मैराथन के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे युवाओं की टोली जब निकली तो पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

तिरंगा मैराथन के दौरान युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के जोशीले नारों से लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। इस दौरान मार्ग पर मौजूद लोगों ने भी तिरंगा मैराथन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। चारों ओर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक:-राजीव जैन

इस अवसर पर नगर निगम मेयर राजीव जैन ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे के तीनों रंग और अशोक चक्र देश के गौरवशाली इतिहास, त्याग, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि देश का युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!