Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaदेश भक्तिबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीति

अटल जी के आदर्श और विचार सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे : डॉ. अरविंद शर्मा

गोहाना, 16अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर गोहाना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और विचारों से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। अटल जी ने राजनीति में रहते हुए राष्ट्रहित को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी और उनके व्यक्तित्व ने करोड़ों देशवासियों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार, आदर्श और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। उनके नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाए। डॉ. शर्मा ने कहा कि अटल जी का सरल व्यक्तित्व, ओजस्वी वाणी और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करें। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी अटल जी को शत्-शत् नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!