Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaदेश भक्तिबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीति

राष्ट्र के सम्मान और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहींः डॉ अरविंद शर्मा

वंदे मातरम के सम्मान में गोहाना के अंबेडकर चौक से शहीदी चौक तक निकला कैंडल मार्च, कार्यकर्ता बोले, वंदे मातरम का अपमान नहीं होगा सहन

देश के गौरव से जुड़े प्रतीकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व

गोहाना, 16 अगस्त। वंदे मातरम के सम्मान और राष्ट्रीय स्वाभिमान के मुद्दे को लेकर रविवार को गोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला। अंबेडकर चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और हाथों में कैंडल व तख्तियां लेकर शहीदी चौक तक मार्च किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, राहुल गांधी तथा सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम का अपमान सहन नहीं किया जाएगा।

वंदे मातरम हमारा स्वाभिमान, इसका अपमान राष्ट्र का अपमान

भाजपा कार्यकर्ता हाथों में ‘वंदे मातरम हमारा स्वाभिमान, इसका अपमान राष्ट्र का अपमान’ लिखी तख्तियां लेकर मार्च में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और देश की राष्ट्रभावना से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह गीत देश के करोड़ों नागरिकों के लिए गौरव, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषयों पर देशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

डॉ. अरविंद शर्मा बोले, राष्ट्र का स्वाभिमान सर्वाेपरि

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई, देशभक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना का प्रतीक है। इसके साथ देशवासियों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सम्मान और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। डॉ. शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में वंदे मातरम ने करोड़ों देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का काम किया। आज भी यह देश के प्रति समर्पण और गौरव की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देता है और देश के सम्मान से जुड़े हर विषय पर मजबूती से अपनी आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सम्मान देने की भावना को और मजबूत किया गया है। राष्ट्रीय भावना और देश के गौरव से जुड़े प्रतीकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कांग्रेस और गांधी परिवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

कैंडल मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद और सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के सम्मान को लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार के रवैये पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान के विषय पर राजनीतिक सोच से ऊपर उठकर देश की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

कैंडल मार्च में भाजपा जिला प्रभारी मीना चौहान, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, रामहेर राठी, रमेश खुराना, कुलदीप कौशिक, भूपेंद्र मुदगिल, विनोद जुआ, संजय दहिया, अरुण बड़ौक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!