Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राजकीय पॉलिटेक्निक, में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

ज्ञान, खेल भावना और टीमवर्क का दिखा शानदार संगम, 60 विद्यार्थियों ने 10 टीमों के रूप में लिया उत्साहपूर्वक भाग

सोनीपत, 27 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक, में विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रवेश सांगवान ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता, तार्किक सोच, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।

उन्होने बताया कि प्रतियोगिता में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 60 विद्यार्थियों ने 10 टीमों के रूप में हिस्सा लिया। विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों से पूछे गए प्रश्नों का प्रतिभागियों ने उत्साह और तत्परता के साथ उत्तर दिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी देखने को मिली।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संस्थान के टीचिंग स्टाफ विकास दहिया, (स्कोरर) तथा रोहताश (टाइम कीपर) उपस्थित रहे और प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता में इन टीमों ने हासिल किए प्रथम तीन स्थान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रथम पुरस्कार: दक्ष, सोनू, युधिष्ठिर, नव्या एवं रोहन।

द्वितीय पुरस्कार: गीता, सोमवीर, पारस, हिमांशु एवं अक्षय।

तृतीय पुरस्कार: शीतल, ओम, गौतम, अमन, जय एवं आशीष।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीमों के प्रदर्शन की सराहना की गई तथा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास, ज्ञानवर्धन एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टिकोण को और मजबूत करने का कार्य किया।

इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक, के प्राचार्य परवेश सांगवान ने विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना रखने और अपनी प्रतिभा को विभिन्न मंचों पर प्रदर्शित करने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!