Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
दिल्लीपत्रकार संघब्रेकिंग न्यूज

देवानंद मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत

 

नई दिल्ली, 26 अगस्त: ‘राष्ट्र संवाद’ के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार देवानंद को मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया है।

मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने देवानंद के मनोनयन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवानंद एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं और उन्हें पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रेड यूनियन आंदोलन का भी लंबा अनुभव है।

संजय राठी ने कहा कि देवानंद ने पत्रकारों के अधिकारों और हितों से जुड़े आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई है। पत्रकारों की समस्याओं को समझने, उन्हें संगठित करने तथा उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता और पत्रकार संगठनों के सामने वर्तमान समय में अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे समय में अनुभवी एवं सक्रिय पत्रकारों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। देवानंद के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और पत्रकार आंदोलन के प्रति प्रतिबद्धता से मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलेगी।

संजय राठी ने विश्वास व्यक्त किया कि देवानंद अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे तथा देशभर के पत्रकारों को संगठन से जोड़ने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और पत्रकार हितों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!