Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
चंडीगढ़पटौदीपत्रकार संघपौधरोपणब्रेकिंग न्यूज

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन का सफल रहा एक दिवसीय पटौदी दौरा

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राखी बांधकर व पौधारोपण कर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

चंडीगढ़/पटौदी, 27 अगस्त। श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन पटौदी जिले के पत्रकारों से स्नेह मिलन एक दिवसीय प्रवास पर पटौदी पहुंची।

इस प्रवास के दौरान उन्हों ने पटौदी जिले में कल 10 से भी ज्यादा कार्यक्रमों बैठकों में शिरकत की।

प्रातः 10 बजे डॉ बंसल पटौदी जिला इकाई अध्यक्ष नरेश शर्मा के फरुखनगर तहसील केम्प स्थित कार्यालय पहुंची जहां डॉ बंसल का भव्य स्वागत हुआ और पत्रकारों की समस्याओं पर मंत्रणा व जलपान हुआ यहां से पटौदी जिले के संघ से जुड़े सभी पदाधिकारी डॉ बंसल के साथ पटौदी इकाई के संरक्षक स्वामी प्रदीप जी महाराज के कालियावास स्थित श्री महाबल धाम के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए मंदिर दर्शन व भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात सभी पदाधिकारी ने स्वामी प्रदीप जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस के बाद डॉ बंसल ने व सभी श्रमजीवी पत्रकारों ने संघ की पटौदी इकाई के महासचिव वासुदेव यादव के घर रखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया।

पटौदी में संघ की जिला इकाई के संरक्षक डॉक्टर नरेंद्र यादव के घर संघ की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमे श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पटौदी इकाई के सभी जिला पदाधिकारी शामिल रहे।

बैठक के पश्चात गांव शेरपुर में संघ की जिला इकाई के सचिव करण सिंह लखेरा के यहां डॉ बंसल ने पौधारोपण कर हरित क्रांति के प्रति अपनी कृतवनिष्ठा प्रेषित की पौधारोपण के इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता मास्टर सुरेंद्र चौहान व उनकी टीम के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

एक दिवसीय प्रवास के अंतिम चरण में डॉ बंसल ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पटौदी इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारी शमशेर सिंह के घर जलपान ग्रहण कर एकदिवसीय दौरे में उनके स्थान रहे पटौदी इकाई के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का धन्यवाद किया व सभी के सहयोग से संघ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

डॉ बंसल के पटौदी के इस एक दिवसीय दौरे में उनके साथ प्रदेश महासचिव नवीन बंसल, पटौदी इकाई के जिला अध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला महासचिव वासुदेव यादव, जिला सचिव करण सिंह लखेरा, राधे पंडित, शिवचरण, डॉ नरेंद्र यादव, शमशेर सिंह, मीर सिंह, रफीक खान सहित अन्य पत्रकार साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!