Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
EducationGohanaबीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुरब्रेकिंग न्यूज

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर बीपीएसएमवी में विशेष व्याख्यान आयोजित

लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता एवं न्यायपालिका की भूमिका पर छात्राओं को किया जागरूक

 

खानपुर कलां / गोहाना, 15 सितंबर (अनिल जिंदल)। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय , खानपुर कलां के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को लोकतंत्र के महत्व, संवैधानिक मूल्यों तथा लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आनंद ने “ द रोल ऑफ़ जूडिशरी इन रेजिंग हैंड्स एंड वॉइस इन डेमोक्रेसी ” विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में डॉ. आनंद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका संविधान के मूल्यों की रक्षा करने, नागरिकों के मौलिक अधिकारों का संरक्षण करने, न्याय सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि विधि का शासन, न्यायिक स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. रामपाल के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने मुख्य वक्ता एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. धीरज कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विशेष व्याख्यान के उद्देश्यों एवं इसकी प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में मंच संचालन एवं समन्वय श्री दिनेश कुमार द्वारा किया गया। समापन अवसर पर डॉ. विंटी रानी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्राओं के लिए सक्रिय लोकतांत्रिक भागीदारी एवं संवैधानिक जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। डॉ. अर्चना ने औपचारिक रूप से धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा मुख्य वक्ता, विभागाध्यक्ष, शिक्षकों एवं छात्राओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!