खेलप्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में सोनीपत से भाग लेने वाले महिला व पुरूष खिलाडियों के होंगे 29 खेलों के लिए ट्रायल-डीएसओ मनोज कुमार

जिला में विभिन्न स्थानों पर 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएगे ट्रायल, अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय से करे सम्पर्क

 

सोनीपत, 08 अक्टूबर। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 का आयोजन पुरुष एवं महिला खिलाडियों के लिए ओपन श्रेणी में 30 खेलों में करवाया जाना है। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिला सोनीपत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडियों के चयन के लिए 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर को जिला में 29 खेलों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। सभी ट्रायल संबंधित खेलों के लिए निर्धारित खेल मैदानों एवं संस्थानों में करवाए जाएंगे।

29 खेलों में खिलाड़ी कर सकेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 12 अक्टूबर को फैंसींग व नेटबाॅल, 13 अक्टूबर को बेडमींटन, 14 अक्टूबर को तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, कयाकिंग एवं कैनोइंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, टेबल टेनिस, कबड्डी, तैराकी, कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, वूसू, रोइंग तथा खो-खो व 15 अक्टूबर को लाॅन टेनिस, बेसबाॅल, कराटे, क्रिकेट, साइकिलींग तथा सूटिंग के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में पुरुष एवं महिला खिलाडियों के लिए निर्धारित स्पर्धाओं एवं भार वर्गों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि तीरंदाजी के ट्रायल डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन सोनीपत में प्रात 09 बजे होगी। एथलेटिक्स के ट्रायल स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-4 सोनीपत में प्रात 09 बजे आयोजित होगी। मुक्केबाजी के ट्रायल जेजे बॉक्सिंग अकादमी सोनीपत में दोपहर 02 बजे होंगे। बास्केटबॉल के ट्रायल सीआरजेड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोनीपत में प्रात 8 बजे होंगे।

’गन्नौर, खरखौदा और राई सहित विभिन्न स्थानों पर होंगे ट्रायल’

मनोज कुमार ने बताया कि कयाकिंग एवं कैनोइंग के ट्रायल भगत सिंह वाटर स्पोट्र्स गांव अहुलाना गन्नौर में प्रात 9 बजे होंगे, जबकि फुटबॉल के ट्रायल आरजीजीकेपी गांव पुरखास गन्नौर में प्रात 10 बजे आयोजित किए जाएंगे। जिम्नास्टिक व टेबल टेनिस के ट्रायल लिटिल एंजल स्कूल सोनीपत में प्रात 9 से बजे होंगे। हॉकी के ट्रायल स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-4, सोनीपत में होंगे, जहां महिला खिलाडियों के ट्रायल का समय प्रात 7 बजे तथा पुरुष खिलाडियों के ट्रायल दोपहर 3 बजे निर्धारित किए गए हैं। बेडमिंटन के ट्रायल मलिक बेडमिंटन अकादमी सोनीपत में प्रातः 9ः30 से होंगे।

उन्होंने बताया कि जूडो के ट्रायल डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन सोनीपत में प्रात 9 बजे होंगे। कबड्डी के ट्रायल नगरपालिका स्टेडियम गन्नौर में प्रातरू 9 बजे तथा तैराकी के ट्रायल ब्राइट स्कॉलर स्कूल सोनीपत में प्रात 9 बजे होंगे। इसी प्रकार कुश्ती, वूसु, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल तथा ताइक्वांडो के ट्रायल प्रताप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरखौदा में प्रात 8,9 व 10 बजे होंगे। हैंडबॉल व शूटिंग के ट्रायल सुभाष स्टेडियम सोनीपत में प्रात 9 बजे आयोजित किए जाएंगे। क्रिकेट के ट्रायल डीआरएम क्रिकेट क्लब गोहाना में प्रातरू 9 बजे होंगे, जबकि खो-खो के ट्रायल राजकीय आधुनिक संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीसवांमील, राई में प्रात 9 बजे होंगे। साइकलिंग के ट्रायल बडवासनी से दिल्ली यूइआर – 2 पर प्रातः 06 बजे से आयोजित होंगे। फैंसिंग के ट्रायल ऋषिकुल विद्यापीठ में प्रातः 09 बजे से आयोजित होंगे। कराटे के ट्रायल बाल भारती स्कूल, गोहाना में आयोजित होंगे व बेसबाॅल के ट्रायल जीएमएसएसएसएस, माडॅल टाउन सोनीपत में आयोजित किए जाएगे।

’खिलाड़ी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें’

डीएसओ ने खिलाडियों से अपील की कि वे ट्रायल में शामिल होने के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र का प्रमाण, रिहायसी प्रमाण पत्र या स्कूल बोनाफाइड प्रमाण-पत्र साथ लेकर निर्धारित स्थान पर पहुंचें। इसके साथ ही खिलाडियों को तीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाने होंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित खेल के ट्रायल स्थल पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय मे सम्पर्क करे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!