

गोहाना, 18 जून। वीरवार को गोहाना उपमंडल के गांव भावड़ में कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जनजागरण शिविर का आयोजन किया गया।भाजपा जिला गोहाना किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप बड़वासनी ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर किसानों को जागरूक किया। प्रदीप ने कहा कि प्राकृतिक खेती से हमारी जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और साथ में उपजा अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। दुधारू पशुओं को प्राकृतिक खेती से पैदा किया गया भूसा और हरा चारा खिलाने से दूध की गुणवत्ता को बढ़ाता है।प्रदेश की नायब सरकार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि देने का काम कर रही है।
इस मौके पर सोनू रभड़ा, रमेश मोहना, आर्यन घनघस, ईश्वर सिंह, सरपंच अनिल कुमार, ब्लाक कृषि अधिकारी संदीप मलिक सहित किसान उपस्थित रहे।




