Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Healthब्रेकिंग न्यूजभिवानी

मुरारी लाल बासिया व श्रीमती मणि देवी की स्मृति में बीपीएमएस का 43 वां शिविर आज

संस्था के साथ एक मिशन भी है बीपीएमएस: राजेश चेतन 

भिवानी, 18 अगस्त । विख्यात समाजसेवी और भिवानी की कीर्ति को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले स्वर्गीय श्री मुरारी लाल बासिया एवं नारी शक्ति की प्रतीक स्वर्गीय श्रीमती मणि देवी बासिया जी की पुण्य स्मृति में भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) द्वारा 43 वें निःशुल्क नेत्र एवं मेडिकल कैम्प का आयोजन बुधवार, 19 अगस्त को किया जाएगा। शिविर श्री कृष्ण बासिया के परिवार के सान्निध्य में श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में सुबह नौ बजे शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चलेगा।

भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और स्टेज एंकरिंग के विश्व स्तरीय दिग्गज राजेश चेतन ने बताया कि उनकी संस्था ने पिछले 42 नेत्र एवं चिकित्सा शिविरों में भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, दिल्ली के अलावा राजस्थान व उत्तर प्रदेश के हजारों मरीजों को निःशुल्क उच्च स्तरीय चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने कहा कि बीपीएमएस एक संस्था के साथ-साथ एक मिशन भी है जिसने जरूरतमंद मरीजों की हर स्तर पर मदद करने के साथ सभी वर्गों के समाजसेवियों व मददगारों को एक ऐसा विराट मंच भी प्रदान किया है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। राजेश चेतन ने दोहराया कि बीपीएमएस का सेवा दायरा बढ़ा कर कई और जिलों में निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर लगाने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में दिल्ली के प्रसिद्ध अस्पतालों, वेणु आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर तथा राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ चिकित्सक जांच करते हैं। जांच में मोतियाबिंद पाए जाने पर मुफ्त आपरेशन के लिए मरीज को दिल्ली ले जाने व वापस छोड़ने की व्यवस्था संस्था द्वारा की निःशुल्क की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!