Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaब्रेकिंग न्यूज

जे एल एन मे आयोजित योग शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने सीखे भुजंगासन एवं योगाभ्यास के लाभ

 

गोहाना, 18 जून : जवाहरलाल नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पाँच दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन शर्मा तथा बॉक्सिंग कोच योगेश दत्त ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगिक क्रियाओं एवं आसनों का अभ्यास करवाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सूक्ष्म व्यायाम एवं वार्म-अप क्रियाओं से किया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों को क्रमबद्ध रूप से विभिन्न योगासन कराए गए तथा उनके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से भुजंगासन का अभ्यास करवाते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।

प्राचार्य डॉ. सचिन शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “योग ही जीवन है। हमारी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता में ऋषि-मुनि योग के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखते थे। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने की कला है।” उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि भुजंगासन के नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी लचीली एवं मजबूत बनती है, पीठ एवं कंधों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, फेफड़ों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है, पाचन तंत्र सुदृढ़ होता है तथा तनाव एवं थकान में कमी आती है। यह आसन आत्मविश्वास बढ़ाने और शरीर में नई ऊर्जा का संचार करने में भी सहायक है।

योग शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सभी क्रियाओं एवं आसनों का अभ्यास किया। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से भी विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग शिविर में भेजने का आग्रह किया, ताकि वे स्वस्थ, संस्कारित और आत्मविश्वासी नागरिक बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!