Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
EducationGohanaब्रेकिंग न्यूज

28 साल की सेवा के बाद सुनीता देवी सेवानिवृत्त, गुरुकुल में भावुक विदाई

 

खानपुर कलां, 30 जुलाई। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के कन्या गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हिंदी अध्यापिका सुनीता देवी आज 28 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गयी।

सुनीता देवी 1999 से गुरुकुल काल से ही कन्या गुरुकुल में अपनी सेवा दे रही थी।

उनकी सेवानिवृत्ति पर अपने संदेश में कुलपति प्रो. सुदेश ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गुरुकुल से विश्वविद्यालय तक के सफर में इन कर्मचारियों का बहुत सहयोग रहा है। उनकी सकारात्मक सोच का छात्राओं के चहुमुखी विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा है।

इस अवसर पर महिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव ने सुनीता देवी व उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान आज भी आपका है और आगे भी आपका रहेगा। आपके अनुभव की जब भी महिला विश्वविद्यालय को जरूरत होगी तो आपको याद किया जाएगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन ऐकडेमिक अफेयर्स प्रो विजय नेहरा, परीक्षा नियंत्रक डॉ नरेन्द्र हुडा, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ नीलम मलिक, कन्या गुरुकुल प्राचार्य सुमिता सिंह व अधीक्षक सुनील रोहिल्ला ने भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!