Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
चंडीगढ़पत्रकार संघब्रेकिंग न्यूज

मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मान समारोह 26 जून को नूंह में

 

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 25 जून। मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन 26 जून 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे आईटीसी क्लासिक एवं गोल्फ रिजॉर्ट, सराय नूंह (हरियाणा) में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देशभर से संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार, बुद्धिजीवी, प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।

मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि बैठक में पत्रकारों के हितों, मीडिया की स्वतंत्रता, पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया के समक्ष वर्तमान चुनौतियों तथा संगठन के विस्तार सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संगठन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष काशिम खान के नेतृत्व में पूरी प्रदेश टीम इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है।

हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष काशिम खान ने कहा कि मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का हरियाणा में आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ कार्य कर रही है। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले पत्रकार प्रतिनिधियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक पत्रकारों की एकता को और मजबूत करेगी तथा मीडिया जगत से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

मनोज गोयल ने कहा कि यह बैठक केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकारिता के भविष्य, मीडिया की स्वतंत्रता, पत्रकारों की सुरक्षा तथा मीडिया जगत की चुनौतियों पर गंभीर चिंतन का राष्ट्रीय मंच बनेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ राजनेता, प्रख्यात बुद्धिजीवी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, देशभर के प्रमुख पत्रकार तथा विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेकर अपने विचार रखेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!