Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Healthब्रेकिंग न्यूजभिवानी

बीपीएमएस के शिविर में 170 मरीजों की नेत्र जांच, 30 का लैंस ऑपरेशन के लिए चयन

समाजसेवा का दायरा अतिशीघ्र बढ़ाने जा रही संस्था : राजेश चेतन 

भिवानी, 15 जुलाई । प्रसिद्ध समाजसेवी एवं देहदानी आत्माराम कोकड़ा की स्मृति में कोकड़ा परिवार के सौजन्य से भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा आयोजित 42 वें निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर में भारी संख्या में मरीज उमड़े।

श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में आज सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित इस शिविर में दिल्ली के विख्यात वेणु आई हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने 170 नेत्र रोगियों की निःशुल्क जांच की। चिकित्सकों ने 30 मरीजों का चयन लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन के लिए किया।

देश के प्रसिद्ध राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर की टीम ने कैंसर के संभावित रोगियों के अलावा अन्य रोगों की जांच की। 32 रोगियों के गले की जांच की गई व 6 मरीजों का प्री कैंसर टेस्ट किया गया। 16 मरीजों का पैप्स टेस्ट हुआ जबकि एक मरीज को राजीव गांधी अस्पताल रेफर किया गया।

भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष, एंकरिंग के सशक्त हस्ताक्षर एवं विख्यात अंतरराष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने बताया कि बीपीएमएस उत्तर भारत की प्रमुख सामाजिक-सनातनी संस्था के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त कर चुकी है। भिवानी परिवार मैत्री संघ (बीपीएमएस) वर्षों से निरंतर जन सेवा और गरीब व जरूरतमंद मरीजों की निःशुल्क सेवा में संलग्न है।

संस्था ने पिछले लगातार 41 सप्ताह से निःशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर लगा कर हजारों गरीब एवं जरूरतमंद नेत्र, कैंसर व सामान्य रोगियों की हर संभव मदद की है।उन्होंने बताया कि भिवानी परिवार मैत्री संघ अपनी सामाजिक सेवा के दायरे को बहुत जल्द और विस्तार देने जा रहा है। भिवानी, हरियाणा व दिल्ली के अनेकानेक प्रतिष्ठित समाज सेवी हर दिन बीपीएमएस से जुड़ कर जरूरतमंदों, गरीबों की निःशुल्क सेवा के महायज्ञ में आहूति डालने के लिए आगे आ रहे हैं।

राजेश चेतन ने दोहराया कि नेत्र आपरेशन के लिए चयनित रोगियों के दिल्ली आने-जाने, खान-पान, चश्मे व 15 दिन की दवा का प्रबंध बीपीएमएस द्वारा बिल्कुल मुफ्त किया जाता है। कैंसर रोगियों का निःशुल्क इलाज राजीव गांधी अस्पताल एवं अनुसंधान संस्थान से करवाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!