Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
GohanaS I Rचुनाव विभागप्रशासनब्रेकिंग न्यूज

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: 33 बरोदा क्षेत्र में मतदाता सूची सत्यापन को लेकर चला औचक निरीक्षण अभियान

गोहाना, 26 जून । विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 (SIR) के तहत चल रहे मतदाता सूची सत्यापन अभियान को लेकर 33 बरोदा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर निरीक्षण किया गया। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (गोहाना) के निर्देशानुसार टीम ने गांव महमूदपुर, अहमदपुर माजरा, जागसी, बिचपड़ी, गंगाना, रानाखेड़ी, मातंड, बुटाना, ईसापुर खेड़ी आदि का दौरा कर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और सुपरवाइजरों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने SIR से जुड़ी आ रही समस्याओं—जैसे EF फॉर्म भरने की प्रक्रिया और BLO ऐप के उपयोग—को लेकर मौके पर ही अधिकारियों व आमजन को जानकारी दी। साथ ही BLO व सुपरवाइजरों को ऐप के संचालन की ट्रेनिंग भी प्रदान की गई।

टीम ने गांवों में पहुंचकर लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

प्रवीन मोर व संदीप कादयान ने बताया कि BLO घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित और एकत्रित कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सही जानकारी के साथ अपने फॉर्म समय पर भरकर जमा करवाएं और ऑनलाइन माध्यम से EF को डिजिटाइज करना भी सीखें।

उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान के तहत नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाना और आवश्यक संशोधन करना सुनिश्चित किया जा रहा है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची बेहद जरूरी है, इसलिए हर नागरिक को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

यह निरीक्षण अभियान 33 बरोदा विधानसभा क्षेत्र में प्रवीन मोर (लेखाकार), संदीप कादयान तथा टीम सदस्य विकास, रोहित और पीयूष द्वारा संचालित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!