Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीति

पीएम मोदी के विकसित भारत संकल्प में अहम भूमिका निभाएगी नायब सरकार : डॉ अरविंद शर्मा

जींद रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया कैबिनेट मंत्री ने

गोहाना, 18 जुलाई। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जींद में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ तथा प्रदेश में 14,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हरित ऊर्जा, आधुनिक परिवहन, मजबूत आधारभूत ढांचे और सतत विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और अत्याधुनिक तकनीक की दिशा में देश की बढ़ती क्षमता का प्रतीक है। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा को 14,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दिए जाने से प्रदेश में सड़क, रेल, पर्यटन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा। इन परियोजनाओं का लाभ आने वाले वर्षों में प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचेगा और रोजगार, निवेश तथा आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान और अधिक मजबूत करेगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरित परिवहन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे भारत विश्व पटल पर स्वच्छ एवं आधुनिक रेल तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा को ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!