Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaदेश भक्तिबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीति

भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने लघु सचिवालय में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी, हर घर पर गर्व से तिरंगा फहराएं: बिजेंद्र मलिक

गोहाना(सोनीपत), 12 अगस्त। गोहाना स्थित लघु सचिवालय परिसर में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भारतीय जनता पार्टी सोनीपत के जिला अध्यक्ष श्री बिजेंद्र मलिक ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम, देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बिजेंद्र मलिक ने कहा कि देश को आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए प्रत्येक भारतीय को स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर पर गर्व एवं सम्मान के साथ तिरंगा फहराना चाहिए और देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए।

उन्होंने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां आमजन, विशेषकर युवाओं को देश के स्वतंत्रता संग्राम और महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से परिचित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर उप अधीक्षक एसडीएम कार्यालय गोहाना आत्मप्रकाश, जितेंद्र शर्मा महामंत्री जिला गोहाना, भूपेंद्र मुदगिल मंडल अध्यक्ष गोहाना, रोहित पानू बुटाना मंडल अध्यक्ष, सूरत सिंह मंडल अध्यक्ष भैसवान, अशोक सेन कथुरा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!