पुलिस ने अवैध हथियार की दो अलग-अलग घटनाओं मे संलिप्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय मे पेशकर भेजे जेल
गोहाना, 20 अगस्त। जिले की क्राईम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम ने अवैध हथियार की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रेहान पुत्र रहिशु निवासी ईदगाह कॉलोनी, सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 19 अगस्त 2026 को क्राईम यूनिट गोहाना में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक अनीत अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पड़ताल हेतु गोहाना से जीन्द रोड़, नालन्दा स्कूल के पास मौजुद था, कि खुफिया सूचना प्राप्त हुई कि रेहान पुत्र रहिशु निवासी ईदगाह कॉलोनी, सोनीपत के पास अवैध पिस्तौल है, जो कुछ देर बाद गाँव बुटाना की तरफ से पैदल-पैदल इसी तरफ आएगा। अगर तुरंत रेड की जाए, तो अवैध हथियार सहित मौके पर काबू आ सकता है। जो प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची तो एक नौजवान लड़का गाँव बुटाना की तरफ से पैदल-पैदल आता दिखाई दिया जो सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर एकदम पीछे मुडकर तेज-तेज कदमो से वापिस गाँव बुटाना की तरफ चलने लगा। जिसको पुलिस टीम ने शक की बिनाह पर काबू करके नामपता पूछा तो उसने अपना नाम रेहान पुत्र रहिशु निवासी ईदगाह कॉलोनी, सोनीपत बतलाया। जो पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर रेहान उपरोक्त की नियमानुसार तलाशी अमल में लाई गई, तो उसकी पहनी हुई जींस पैंट की दाहिनी ड़ब से एक देशी पिस्तौल मिला जो बरामदा पिस्तौल की मैगजीन को खोलकर चैक किया तो मैगजीन से 3 जिंदा रौंद भी बरामद हुए। रेहान उपरोक्त से बरामद अवैध पिस्तौल बारे लाइसेन्स पूछा गया तो कोई लाइसेन्स पेश ना कर सका। इस घटना का शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत थाना बरोदा में अभियोग अंकित किया गया।
क्राईम यूनिट गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही विकास ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी रेहान पुत्र रहिशु निवासी ईदगाह कॉलोनी, सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।
………….
दूसरी घटना- जिले की क्राईम यूनिट गोहाना की पुलिस टीम ने अवैध हथियार की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी समीर पुत्र हसन निवासी गांव देवडू जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 19 अगस्त 2026 को क्राईम यूनिट गोहाना में नियुक्त मुख्य सिपाही हरेन्द्र अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पड़ताल हेतु रोहतक रोड बाईपास गोहाना के पास मौजुद था, कि खुफिया सूचना प्राप्त हुई कि समीर पुत्र हसन निवासी गांव देवडू जिला सोनीपत के पास अवैध पिस्तौल है, जो कुछ देर बाद शहर गोहाना की तरफ से पैदल-पैदल इसी तरफ आएगा। अगर तुरंत रेड की जाए, तो अवैध हथियार सहित मौके पर काबू आ सकता है। जो प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची तो एक नौजवान लड़का शहर गोहाना की तरफ से पैदल-पैदल आता दिखाई दिया जो सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर एकदम पीछे मुडकर तेज-तेज कदमो से वापिस शहर गोहाना की तरफ चलने लगा। जिसको पुलिस टीम ने शक की बिनाह पर काबू करके नामपता पूछा तो उसने अपना नाम समीर पुत्र हसन निवासी गांव देवडू जिला सोनीपत बतलाया। जो पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर समीर उपरोक्त की नियमानुसार तलाशी अमल में लाई गई, तो उसकी पहनी हुई पाजामी की दाहिनी जेब से एक देशी पिस्तौल मिला जिसकी मैगजीन को खोलकर चैक किया तो लोड मिला जो मैगजीन को अनलोड किया जो 4 जिंदा रौंद बरामद हुए। समीर उपरोक्त से बरामद अवैध पिस्तौल बारे लाइसेन्स पूछा गया तो कोई लाइसेन्स पेश ना कर सका। इस घटना का शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग अंकित किया गया।
क्राईम यूनिट गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही तरुण ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी समीर पुत्र हसन निवासी गांव देवडू जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।




