Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaक्राइमपुलिस प्रशासनब्रेकिंग न्यूज

पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

 

गोहाना, 20 अगस्त : जिले के थाना सदर गोहाना की पुलिस टीम ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विशाल पुत्र संजय उर्फ़ देवेन्द्र व अनुज उर्फ़ गौरव पुत्र संजय उर्फ़ देवेन्द्र निवासीगण गाँव गामड़ी जिला सोनीपत के रहने वाले है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया की दिनांक 30 मई 2026 को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी थी दिनांक 22-05-2026 को समय तकरीबन 2:30 बजे रात्रि विशाल पुत्र संजय उर्फ़ देवेन्द्र व अनुज उर्फ़ गौरव पुत्र संजय उर्फ़ देवेन्द्र निवासीगण गाँव गामड़ी जिला सोनीपत तथा उनके साथ एक अन्य नामपता नामालूम व्यक्ति हमारे घर की छत के रास्ते अवैध रूप से घर के अंदर घुस आए। उपरोक्त व्यक्तियों ने घर में रखे लकड़ी के सोटे से मेरे ऊपर हमला कर दिया तथा मुझे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उक्त व्यक्ति मेरे साथ गाली-गलौच करते रहे तथा मुझे बार-बार जान से मारने की धमकियाँ भी देते रहे। जब मैं अपनी जान बचाने के लिए वहाँ से उठकर भागने लगी और शोर मचाया तो उपरोक्त व्यक्ति मुझे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अंतर्गत थाना सदर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।

थाना सदर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त उप निरीक्षक रतन ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों विशाल पुत्र संजय उर्फ़ देवेन्द्र व अनुज उर्फ़ गौरव पुत्र संजय उर्फ़ देवेन्द्र निवासीगण गाँव गामड़ी जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!