पुलिस ने सट्टा खाईवाली के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, कुल 2,310 रुपये नकद बरामद
गोहाना, 29 अगस्त। सोनीपत पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जुआ एवं सट्टा जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने सट्टा खाईवाली के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 2,310 रुपये की नकदी तथा सट्टा पर्चियां बरामद की हैं।
2,310 रुपये नकद व सट्टा पर्चियां बरामद
थाना शहर गोहाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपू पुत्र मनोज निवासी गोहाना, जिला सोनीपत पर सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2,310 रुपये की नकदी तथा सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। पुलिस ने बरामद नकदी व सट्टा पर्चियों को बतौर साक्ष्य कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 3(1) Haryana Prevention of Gambling Act, 2025 के तहत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया।




