पुलिस ने अवैध शराब के धरपकड़ अभियान के तहत दो अलग-अलग घटनाओं मे संलिप्त दो आरोपियों को अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार, न्यायालय मे किए पेश

गोहाना, 29 अगस्त। जिले के थाना सदर गोहाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब बेचने की घटना मे संलिप्त आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अमरजीत पुत्र जगबीर निवासी गाँव भैंसवाल कलां जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 28.08.2026 को थाना सदर गोहाना में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक बिजेन्द्र अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पड़ताल हेतु खरखौदा रोड़ गांव कटवाल मोड पर मौजूद था कि खुफिया सूचना प्राप्त हुई कि गाँव से भैंसवाल कलां बावला पाना फिरनी के पास किकरो मे एक आदमी अवैध शराब की पेटियां रखकर शराब बेच रहा है। अगर तुरंत रेड की जाए, तो अवैध शराब सहित मौके पर काबू आ सकता है। जो प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची, एक आदमी गांव भैंसवाल कलां बावला पाना फिरनी की पास किकरो में खड़ा मिला जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। जिसको पुलिस टीम ने शक की बिनाह पर काबू करके नामपता पूछा तो उसने अपना नाम अमरजीत पुत्र जगबीर निवासी गाँव भैंसवाल कलां जिला सोनीपत बतलाया। जो पेटियों को चैक करने पर उसमे शराब मिली और बोतलों की गिनती की गई जो कुल 15 बोतल देशी मार्का संतरा व 34 पव्वे देशी मार्का संतरा शराब बरामद हुई। जो बरामदा शराब बारे अमरजीत उपरोक्त से लाईसैन्स व परमिट माँगा तो कोई लाईसैन्स व परमिट पेश न कर सका। इस घटना का आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत थाना सदर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था।
थाना सदर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही धर्मबीर ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी अमरजीत पुत्र जगबीर निवासी गाँव भैंसवाल कलां जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश किया जाएगा।
दूसरी घटनाः-जिले के थाना मोहाना की पुलिस टीम ने अवैध शराब बेचने की घटना मे संलिप्त आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नीरज उर्फ़ नीरजा पुत्र सत्यनारायण निवासी गांव जुआँ जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 28.08.2026 को थाना मोहाना में नियुक्त मुख्य सिपाही रोहित अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पड़ताल हेतु गांव जुआँ मौजूद था कि खुफिया सूचना प्राप्त हुई कि नीरज उर्फ़ नीरजा पुत्र सत्यनारायण निवासी गांव जुआँ जिला सोनीपत जो अपनी दूकान की साईड मे बने चबूतरे पर पेड़ के नीचे प्लास्टिक के पीले कट्टे मे अवैध देशी शराब बेच रहा है। अगर तुरंत रेड की जाए, तो अवैध शराब सहित मौके पर काबू आ सकता है। जो प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची, तो एक व्यक्ति चबूतरे पर पेड़ के नीचे खड़ा दिखाई दिया जिसके पास पेड़ के नीचे एक पीले रंग का प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था। जो सामने पुलिस पार्टी को देख कर भागने की कोशिश करने लगा जिसको पुलिस टीम ने शक की बिनाह पर काबू करके नामपता पूछा तो उसने अपना नाम नीरज उर्फ़ नीरजा पुत्र सत्यनारायण निवासी गांव जुआँ जिला सोनीपत बतलाया। जो नीरज के पास पीले रंग के प्लास्टिक कट्टा को खोलकर चैक करने पर कट्टे मे 18 बोतल देशी शराब मार्का संतरा बरामद हुई। जो बरामदा शराब बारे आरोपी नीरज उपरोक्त से लाईसेंस व परमिट मांगे पर आरोपी उपरोक्त कोई लाईसैंस व परमिट पेश नही कर सका। इस घटना का आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत थाना मोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था।
थाना मोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही विजय ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी नीरज उर्फ़ नीरजा पुत्र सत्यनारायण निवासी गांव जुआँ जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।




