Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaक्राइमपुलिस प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

पुलिस ने दुकान से रुपये चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशकर भेजा जेल

 

गोहाना, 29 अगस्त। जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने दुकान से रुपये चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी चाँद पुत्र सुरेश निवासी गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 02 जुलाई 2026 को मोहित पुत्र रोशन लाल निवासी उत्तम नगर, गोहाना जिला सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी कि दिनांक 01/07/2026 को मैं अपनी दुकान बंद करके अपने घर चला गया था अगले दिन सुबह आकर मैंने अपनी दुकान देखी तो मेरी दुकान का शटर टुटा हुआ मिला जब मैंने अन्दर आकर अपना कैश चैक किया तो मेरे गल्ले से 250000/- रूपये के करीब कैश चोरी हुआ मिला। जो रात को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।

थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक मनीष ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी चाँद पुत्र सुरेश निवासी गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

 

……….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!