मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में लंबित नोटिसों का प्राथमिकता से किया जा रहा है निपटान-उपायुक्त नेहा सिंह
-09 अक्टूबर तक विशेष अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे हैं दस्तावेजों का सत्यापन

सोनीपत, 07 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में लंबित नोटिसों का प्राथमिकता से निपटान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला की जिस विधानसभा में एसआईआर का कार्य शेष हैं वहां 09 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर अथवा संबंधित बूथ पर विशेष शिविर लगाकर लंबित मामलों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेंगे तथा उनका सत्यापन करते हुए लंबित कार्यों का निपटान सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस दौरान जिन मतदाताओं की वोट कट गई है उनका का पुन: सत्यापन करवाया जाएगा तथा जिन व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में नियमानुसार दर्ज किया जाना है, उनका आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और अपात्र नामों को नियमों के अनुरूप हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




