Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
S I Rचुनाव विभागप्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

एसआईआर-2026 के तहत सोनीपत विधानसभा के मतदाताओं की सुविधा के लिए 04 व 05 जुलाई को स्थापित किया गया विशेष सहायता केंद्र-एसडीएम सुभाष चंद्र

लघु सचिवालय के सरल केंद्र में प्रात: 09 बजे से शाम 05 बजे तक मिलेगी सहायता

 

सोनीपत, 03 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत 31-सोनीपत विधानसभा के मतदाताओं की सुविधा के लिए लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में 04 एवं 05 जुलाई को विशेष सहायता केंद्र स्थापित किया जाएगा।

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि यह विशेष सहायता केंद्र दोनों दिनों प्रात: 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संचालित रहेगा। इस दौरान सोनीपत विधानसभा के मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। सहायता केंद्र पर मतदाताओं को गणना प्रपत्र, दस्तावेजों, डिजिटाइजेशन, सत्यापन तथा अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का सहयोग आवश्यक है। यदि किसी सोनीपत विधानसभा के मतदाता को एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या जानकारी की आवश्यकता हो तो वह निर्धारित तिथियों पर सहायता केंद्र पहुंचकर उसका समाधान प्राप्त कर सकता है।

एसडीएम सुभाष चंद्र ने सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 04 व 05 जुलाई को आयोजित इस विशेष सहायता केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा निर्वाचन संबंधी कार्य समय रहते पूर्ण कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!