Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaक्राइमब्रेकिंग न्यूज

बर्फ तोडने के सुए, गंडाशी व बिटटो से युवक की हत्या करने की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को किया गिरफ्तार,

न्यायालय मे पेशकर लिया रिमाण्ड पर

 

गोहाना, 03 जुलाई। जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम ने बर्फ तोडने के सुए, गंडाशी व बिटटो से युवक की हत्या करने की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुमित पुत्र कृष्ण निवासी बरोदा जिला सोनीपत हाल कबीर बस्ती, सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 29 जून 2026 को प्रवीन पुत्र कृष्ण निवासी गाँव खन्दराई जिला सोनीपत ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी की तकरीबन 2 साल पहले आदित्या पुत्र ईश्वर निवासी गाँव खन्दराई ने अपनी बहन की छेडखानी का मुकदमा मेरे उपर दर्ज करवाया था जिसमे मै जेल मे भी रहा था । जो मेरे परिवार मे मेरे ताउ का लडका विनोद पुत्र फुल सिह आदित्य के परिवार वालो के साथ रहता है जिस बात को लेकर 2-3 दिन पहले हमारी आपसी हाथापाई विनोद की फास्ट फुड की दुकान खन्दराई मोड पर हो गई, जो इस बात की रंजिश को लेकर दिनांक 29/06/2026 को समय करीब सुबह 6 बजे मै व भाई सोमबीर मन्दिर के पास गये थे । जो वहा पर पहले से ही घात लगाये विनोद व उसके साथी मोहित पुत्र सुबे, आदित्य पुत्र ईश्वर , सन्नी पुत्र धर्मबीर, अक्षय व विक्रम पुत्रान सुरेश , सोनु पुत्र सत्यवान व सुरेन्द्र का लडका जिसका मै नाम नही जानता खडे थे, उन्होंने अपने हाथो मे हथियार लिये हुए थे । जो सभी ने एक दम हम दोनो भाईयो पर हमला कर दिया जो विनोद ने अपने हाथ मे लिये बर्फ तोडने का सुए से सीधे मेरे भाई सोमबीर के सिर पर मारा व आदित्य ने अपने हाथ मे लिया हुआ गंडाशा मारा व इन सभी ने बर्फ तोड़ने के सुए, गंडाशी व लडकी बिट्टो से हम दोनो भाईयो को मारा, फिर मैने बचाव बचाव का शोर किया तो काफी गाँव वाले इकठा हो गये जो गाँव वालो को आता देख सभी अपने हथियारो सहित मोके से भाग गये उसके बाद मेरे परिवार वाले मुझे व मेरे भाई सोमबीर को सरकारी हस्तपाल गोहाना ले गये जहा पर डाक्टर साहब ने मेरे भाई सोमबीर को मृत घोषित कर दिया व मुझे ईलाज के लिये खानपुर रेफर कर दिया उपरोक्त सभी ने कल रात मेरे दोस्त अक्षय पुत्र सतबीर व सन्नी पुत्र रोशन को भी चोटे मारी है। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना शहर गोहाना मे अभियोग अंकित किया गया था।

थाना शहर गोहाना की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक अजमेर ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी विनोद पुत्र फूलसिंह निवासी गाँव खन्दराई जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, अब अन्य आरोपियो की खोजबीन करते हुए घटना में सलिप्त दुसरे आरोपी सुमित पुत्र कृष्ण निवासी बरोदा जिला सोनीपत हाल कबीर बस्ती, सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार तीन दिन के रिमाण्ड पर लिया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!