Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

एसआईआर अभियान के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में किए जाए पूर्ण – डीईओ एवं उपायुक्त नेहा सिंह

27 से 30 जुलाई तक एईआरओ को दिया जाएगा प्रशिक्षण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा बैठक

सोनीपत, 21 जुलाई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने मंगलवार को गुरुग्राम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा करी। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में गणना प्रपत्र के सत्यापन की प्रगति, एएसडीडी मामलों का सत्यापन, प्रमुख मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का सत्यापन, ड्राफ्ट मतदाता सूची के समयबद्ध मुद्रण एवं वितरण, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के प्रशिक्षण, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण तथा मतदाता सूची के पुनः क्रम निर्धारण सहित विभिन्न एजेंडा बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जिला में एसआईआर अभियान के तहत सभी गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एएसडीडी के 19.69 प्रतिशत मामलों का सत्यापन बीएलओ द्वारा पूरा किया जा चुका है, जबकि प्रमुख मतदाताओं के गणना प्रपत्रों के सत्यापन का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने जानकारी दी कि सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को 27 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि आगामी चरणों का कार्य और अधिक प्रभावी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और गंभीरता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसडीएम सुभाष चंद्र, सीटीएम सिमरन, डीडीपीओ मनीष मलिक, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश कुमार तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!