Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaब्रेकिंग न्यूज

श्री राम मंदिर एवं अग्रवाल सत्संग सभा गोहाना की नई प्रबंधक समिति सर्वसम्मति से गठित

 

गोहाना, 10 जुलाई (अनिल जिंदल)। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री राम मंदिर एवं अग्रवाल सत्संग सभा की नई प्रबंधक समिति का गठन हरियाणा रजिस्ट्रेशन एवं विनियमन सोसायटी अधिनियम, 2012 के तहत शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर अधिवक्ता श्री भूषण अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए सभा के सदस्यों ने लोकतांत्रिक परंपराओं और आपसी सौहार्द का परिचय देते हुए सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया। किसी भी पद के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।

नवगठित समिति में रामधन भारतीय को अध्यक्ष, श्रीपाल सिंगला को उपाध्यक्ष, रमेश अग्रवाल को महासचिव, विजेंद्र गर्ग को सहसचिव तथा गोविंद जिंदल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेंद्र गर्ग, सुशील गुप्ता, संदीप गर्ग, सतनारायण मित्तल, जयनारायण गुप्ता व सतीश गोयल को शामिल किया गया है।

रिटर्निंग ऑफिसर  भूषण अग्रवाल ने बताया कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ विधिसम्मत तरीके से सम्पन्न कराई गई। नवचयनित समिति ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के धार्मिक, सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभा के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!