Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaपौधरोपणप्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम पंचायत घड़वाल में सीईओ जिला परिषद डॉ. अनमोल ने किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जी राम जी) योजना की ग्रामीणों को दी विस्तृत जानकारी

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 04 अगस्त। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. अनमोल ने मंगलवार को खंड कथूरा के ग्राम पंचायत घड़वाल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण देने का संकल्प है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

डॉ. अनमोल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए हर व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखे तो पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान 01 जुलाई 2026 से पूरे देश में प्रारंभ हुई विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जी राम जी) योजना के बारे में भी ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने योजना के उद्देश्यों, पात्रता, ग्राम स्तर पर किए जाने वाले विकास कार्यों तथा रोजगार एवं आजीविका सृजन के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से गांवों के समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से योजना के तहत अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने तथा पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाने का आह्वान किया।

उन्होंने अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर एबीपीओ सीमा, योजना इंचार्ज रितिक, जेई अमित, खंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!