Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaधर्मपौधरोपणबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीति

डॉ. अरविंद शर्मा ने सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी से रोपा तुलसी का पौधा, डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर भी अर्पित की पुष्पमाला

गुरु रविदास मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ आयोजन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

गोहाना, 5 अगस्त। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र माटी युक्त कलश वंदन यात्रा के समापन के बाद गोहाना में श्रद्धा और आस्था से जुड़ा विशेष आयोजन हुआ, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर परिसर में सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी से गमले में तुलसी का पौधा रोपा । कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विधिवत पौधरोपण कर पवित्र माटी को नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली की आस्था और गौरव से जुड़ी है। इस पवित्र माटी से मंदिर परिसर में लगाया गया तुलसी का पौधा श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनने के साथ संत रविदास जी के विचारों और शिक्षाओं का संदेश भी देता रहेगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया। संत रविदास जी ने मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया, वहीं डॉ. आंबेडकर ने समान अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में भाईचारा एवं समरसता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी युक्त कलश वंदन यात्रा के गोहाना पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कलश का वंदन किया। यात्रा के मंदिर परिसर में संपन्न होने के बाद पवित्र माटी से तुलसी का पौधा लगाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में भाईचारा और समरसता कायम रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भूपेन्द्र मुदगिल, डॉ. बिजेंद्र खींची, डॉ. रमेश कश्यप, सतीश, तिलक राज सभरवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!