Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
देश भक्तिप्रशासनब्रेकिंग न्यूजसोनीपत

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 220वीं वीआईपी सुरक्षा बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली

साइकिल रैली के माध्यम से जवानों ने दिया राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश

सोनीपत,(अनिल जिंदल) 11 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत 220वीं वीआईपी सुरक्षा बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा मंगलवार सुबह तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाया गया।

220वीं वीआईपी सुरक्षा बटालियन के कमांडेंट अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस साइकिल रैली में सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर साइकिलों पर निकले जवानों ने आमजन को देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया।

तिरंगे के सम्मान से मजबूत होगी राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना-अमित कुमार

इस अवसर पर कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की आन, बान और शान तथा देश के वीर शहीदों के अमर बलिदान का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान से राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि तिरंगे में देश की गौरवशाली विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और करोड़ों भारतीयों की भावनाएं समाहित हैं। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोडऩा और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा फहराकर हम न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं, बल्कि देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रकट करते हैं।

कमांडेंट ने कहा कि देश की सुरक्षा और राष्ट्र की एकता के प्रति समर्पण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस प्रकार की तिरंगा रैलियां समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और विशेष रूप से युवाओं में राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्यबोध और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी राष्ट्र का भविष्य है। युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और वीर जवानों के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

हर वर्ग से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने की अपील-कमलवीर यादव

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी कमलवीर यादव, ने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और प्रेम को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि 9 से 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में युवा, महिलाएं, स्कूली बच्चे, कर्मचारी और आम नागरिक अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।

राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ आगे बढ़ी तिरंगा साइकिल रैली

220वीं वीआईपी सुरक्षा बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा निकाली गई तिरंगा साइकिल रैली ने लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करने का संदेश दिया। रैली में शामिल जवानों ने अनुशासन और उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक धारण कर देश के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!