Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
Gohanaब्रेकिंग न्यूज

रिंकू जिंदल ने करी युवा अग्रवाल वैश्य समाज गोहाना विधानसभा इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा,

समाज के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता

 

गोहाना, 30 जून । कल 29 जून देर सायं पुरानी अनाज मंडी स्थित युवा अग्रवाल वैश्य समाज गोहाना विधानसभा इकाई के कार्यालय मे अध्यक्ष रिंकू जिंदल ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस अवसर पर उन्होंने समाज के संगठन को मजबूत करने और सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प भी दोहराया।

अध्यक्ष रिंकू जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि समाज के हित में बेहतर कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर समाज के विकास, एकता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार सौरव गोयल और आशीष गोयल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं सुमित बंसल और अतुल गोयल को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर मोहित मंगल और हैप्पी बंसल को नियुक्त किया गया है। अंकित गर्ग को प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि प्रवीन जिंदल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रिंकू जिंदल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और जरूरतमंदों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है और सभी ने नई टीम से बेहतर कार्य की उम्मीद जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!