संगठन के शिष्य को मिला गुरु का आशीर्वाद, मनोहर लाल ने संजय भाटिया को दी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं


नई दिल्ली, (अनिल जिंदल संपादक)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त होने के बाद राज्यसभा सांसद श्री संजय भाटिया ने आज पानीपत में केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया। इस अवसर पर श्री संजय भाटिया ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की और नई जिम्मेदारी के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री मनोहर लाल जी ने श्री संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति इसी समर्पण, निष्ठा और कर्मठता के साथ कार्य करने का आशीर्वाद दिया। दोनों नेताओं की यह आत्मीय मुलाकात संगठन के प्रति विश्वास, स्नेह और लंबे सांगठनिक संबंधों की भावनात्मक झलक भी बनी।
“गुरु का आशीर्वाद, संगठन की जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा का संकल्प-संजय भाटिया के नए दायित्व की यह मुलाकात बनी खास।”




