Welcome to राजनीति मंच   Click to listen highlighted text! Welcome to राजनीति मंच
प्रशासनबीजेपीब्रेकिंग न्यूजराजनीतिसोनीपत

हरियाणा महिला विकास निगम की अध्यक्ष सुनीता डांगी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ चेक वितरण कार्यक्रम

महिला विकास निगम की योजना के लाभार्थियों को वितरित किए ऋण एवं अनुदान के चेक

-महिलाओं और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का विशेष जोर

सोनीपत, 20 अगस्त। हरियाणा महिला विकास निगम की अध्यक्ष सुनीता डांगी ने एडीसी कार्यालय स्थित प्रगति हॉल में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण एवं अनुदान राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने महिलाओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान व्यक्तिगत ऋण के तहत 25 हजार रुपये, महिला शिक्षा अनुदान के तहत एक लाभार्थी को 95285 रुपये तथा मातृशक्ति योजना के तहत 14 लाभार्थियों को 127288 रुपए सहित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण एवं सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।

इस दौरान एचडब्ल्यूडीसी की अध्यक्ष के द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। उन्होने बताया कि विधवा महिलाओं के लिए तीन लाख रुपये तथा मातृशक्ति योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के ऋण का प्रावधान है। उन्होने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। विभिन्न ऋण एवं अनुदान योजनाएं महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक हैं।

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभिन्न स्कीमों के बारे में बताया सर्वप्रथम पशुपालन विभाग से डॉ. वीरेंद्र रंगा ने पशुपालकों के लिए भैंस, गाय तथा भेड़-बकरी पालन से संबंधित सब्सिडी एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी।

इसी क्रम में नगर निगम से सीपीओ राकेश कादियान ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना का लाभ दिया जा रहा है। योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। तीन चरणों में क्रमशः 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक का ऋण प्राप्त किया जा सकता है। नियमित ऋण अदायगी पर ब्याज में सरकारी छूट तथा डिजिटल लेन-देन के लिए प्रोत्साहन भी दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का भी प्रावधान है।

नगर निगम की ओर से पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं से पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है। योजना संबंधी जानकारी एवं आवेदन के लिए कमरा नंबर-24, नगर निगम, सोनीपत अथवा नजदीकी CSC/ASK केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाते की प्रति तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है।

इस दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूह ने अपने विचार व्यक्त कर महिलाओं को जागरूक, स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्कीमों का लाभ उठाने के बारे में बताया।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका दहिया, सीडीपीओ गीता, हरियाणा ब्यूरो के अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक की धर्मपत्नी गीता कौशिक, पशुपालन विभाग से डॉ. वीरेंद्र रंगा, बीजेपी महिला जिला अध्यक्ष सोनिया मोर, सुनीता लोहचब, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूह की सदस्य मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!